लेख- श्रावणी प्रभुदेसाई
मनुष्य का मन गहरे सागर की तरह होता है ,उसकी गहराई का अंदाजा किसीको आसानीसे नहीं लगता | कहा जाता है कि चेहरा मन का आईना होता है, मन में चल रही हलचल या मन में उभरनेवाले भले-बुरे खयाल उसके चेहरे पर प्रतीत होते हैं, हमारा यह मन कभी-कभी विचित्र गूढ नासमझ जैसा बर्ताव करने लगता
है| मन मस्तिष्क में निरंतर
विचारों का आदान-प्रदान चलता ही रहता
है, इन विचारों के कारण
मन असंतुलित हो जाता है और मानसिक तनाव निर्मित हो जाते हैं,और धीरे-धीरे बढने लगते हैं, इन बढते तनावों के अनेक कारण होते हैं |
अत: प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह स्वास्थ्यप्रद
जीवनशैली अपनाएँ और अपने तन को स्वस्थ और मन को आनंदित रखेंl
तन और मन का गहरा
संबंध होता है, एक स्वस्थ हो तो दुसरा भी स्वस्थ और एक रोगी तो दुसरा भी रोगी, तन और मन की स्वस्थता एक
दुसरे पर निर्भर होती हैl स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैl स्वस्थ विचारों और
भावनाओं से मानव का स्वास्थ्य बहुत अधिक प्रभावित होता है इस लिए मानसिक विचार और भावनाओं में संतुलन होना जरूरी
हैl
आज कल हर एक का जीवन तनाव से भरा रहता हैl इसके
कई कारण हैंl एक हमारी बढती चाहतें : आज
कल की आधुनिक जीवनशैली भी इसके लिए जिम्मेदार हैl हमारी
चाहतें दिन दुगुनि रात चौगुनी बढती ही जा रहीं हैंl पुराने
समय में कपडों के दो या तीन जोडे हर एक के पास रहते थेl उनकी
जगह आज हर एक की अपनी कपडों की अलमारी रहती हैl याने
की एक की जगह अऩेक कपडोंने ली हैl अगर घर किराये का हो तो फ्लेट की चाह, अग रफ्लेट है भी तो वह बडा
चाहीये या फिर बंगला ही क्यों नही? अगर
घरमें सायकील हो, तो स्कूटर क्यों नही और अगर स्कुटर है तो कार की चाहत, और
कार है भी तो एक पुरानी होने से पहले नई की कामना l इसी
तरह हमारी चाहतें दिन प्रतिदिन सुरसा के मुह की
तरह बढती ही जातीं हैं, और इस के साथ बढता है मानसिक तनाव और साथ-साथ
शरीर में प्रवेस करतीं हैं उच्च रक्तचाप ,मधुमेह, थायराइड जैसी व्याधीयाँ और धीरे-धीरे
उनके साथ और रोगों के लिए हमारे शरीर के द्वार खुल
जाते हैं|
समय का आभाव
आज कल के इस दौडभाग और व्यस्त जीवन में हर एक व्यक्ति घडी की सुई से बँध सा गया है lयह सच है कि समय किसी के लिए नही थमता है l हर
एक को जल्दी दुसरे से पहले पहूँचना होता है l रास्ते
में अनेक रूकावटोंका सामना करना पडताहै l यह
सब मुसिबतोंको
पार करते-करते उनके मन-मस्तिष्क में तनाव बढता रहता है l कम समय में अधिक कार्य की अपेक्षा रखते हैं, यह शरीर को थका देता है,
इसलिए एक नियमित टाइम टेबल का होना आवश्यक है, और शरीर को स्वस्थ रखना नितांत ही
आवश्यक |
स्पर्धात्मक जीवनशैली
आज कल हर कदम पर बच्चों से लेकर बड़ों तक, सब
में किसी न किसी प्रकार की होड लगी रहती है l बच्चों
मेंज्यादा
गुणों की होड, खेल में होड ,दसवी –बारहवी कक्षा के बच्चों की ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लेने की, बाद
में अच्छे कॉलेज में अडमिशन हो ,उसके बाद अच्छी नौकरी, करियर
की चिंता, यह
सब करते-करते हर वक्त तनाव में रहता है और जीवन भर के लिए तनाव
को ही
गले लगालेता है l कभी कभार यह सब करते समय
मनुष्य का अहंकार खंडित हो जाता है और इसके कारणवश मानसिक असंतुलन बढता है कभी
कभी उसके अंदर क्रोधवश बदले की भावना बढने लगती है और साथ-साथ
हायपर टेन्सन, बी.पी. जैसी
व्याधीयाँ भी बढने लगती हैंl
अनियमित दिनचर्या
एक कहावत है,”मन चंगा तो कठौति में गंगा ”इस
के अनुसार हमारा मन साफ सुथरा होना चाहीए l बढते
तनाव से हमें परे रहना चाहिएl मैने पहले भी कहा है कि, हमारी
आधुनिक जीवन शैली ही हमारे बढते स्टेस ,तनाव का कारन हैl
दिनभर काम में व्यस्त होने के कारण खानपान में बदलाव आ चूका है ,हम प्राय: कुछ भी अनर्गल, जंकफूड
खा लेते
हैं, जो नियमित तौर पर खाने से हानि ही पहुचाता है l खान-पान का समय भी बदल गया है, दिन-रत कि सीमा ख़त्म हो रही है l हमें
सुबह नाश्ता भरपेट करना चाहीए, जबकि बहुत से लोग उसे ऐसा करते ही नही हैं, यह हमें दिनभर
स्फुर्तियुक्त रखने के लिए आवश्यक है l दोपहर का भोजन समय पर और संतुलीत होना चाहीये l रात
का भोजन हल्का, उपयुक्त मात्रा में और सही समय पर ले लेना चाहीयेl लेकीन
काम में व्यस्त हमलोग इस के उपर ध्यान नही देते हैंl यह अनियमित शैली शारीर
को रोगी बनाने के लिए पर्याप्त है |
मन; स्थित एवं सकारात्मकता
आज कल की व्स्त जीवनशैली में हम लोग एक और बात भूल चुकें हैं वह है हँसना l हम
आज कल खूलकर हँसते नहीं, बोलते नही हैl हँसना, मनभावन संगीत सुनना, गाने गुनगुनाना नियमीत रूपसे योगा-प्राणायाम करना, सुबह टहलना, चलना
यह सब अपनाकर हम तनाव को और साथ-साथ
रोगोंको भी दूर रख सकतें हैंl
वर्तमान की अपेक्षा पूराने
जमाने में तनाव बहुत ही कम रहते थे, क्योंकि उस समय
ख्वाहिशें और प्रतिस्पर्धा कम थी, प्राकृत के हम ज्यादा नजदीक थे, इसी कारण हमारे दादा, परदादा निरामय दीर्घकालीन जीवन
व्यतीत करते थेl इन
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिये l हमें अच्छा और सही सोचना चाहिये बुरे , नकरात्म विचार को
मन मस्तिष्क में जगह नहीं देनी चाहीये l
सकारात्मक विचार हमारे अन्दर
उर्जा का संचार करते हैं, जो हमें स्वस्थ तो रखती ही है, साथ ही गंभीर बीमारी से
उबरने में भी सहायक होती है, दृढ विश्वास और त्रीव इच्छाशक्ति दवाईयों के सामान ही
असर दिखाती है |
सबसे अहम बात यह है की हमें दुसरों की बुराइयाँ देखने की बजाय अपने आप में सुधार लाना चाहीये l अपने अंदर झाँककर देखने की आदत रखनी चाहीये l हमे सकारात्मक नजरिया रखना चाहियेl अँग्रेजीमें
एक कहावत है “Health is wealth” वाकई स्वास्थ्य ही हमारा सब कुछ है l
किसी भी प्रकार की शंका समधान, सलाह, मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु हमसे निसंकोच संपर्क करें, हमारा परामर्श पूर्णत: निशुल्क एवं गोपनीय रखा जाता है|
आप हमसे ई-मेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं. ई-मेल हेतु यहाँ click करें |

No comments:
Post a Comment