Thursday, 10 May 2018

सिगरेट कैसे छोड़े

✍ डॉ. भूपेंद्र गुप्ता 

सिगरेट शराब के शौक़ीन प्रायः सभी लोग यह जानते एवं मानते भी है कि यह शौक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, अधिकतर तो छोड़ना भी चाहते हैं, पर छोड़ नहीं पाते है, उनका मन बार बार इन्हें उपभोग करने का होता रहता है, एक लम्बे विराम के बाद भी ज्यादातर लोग नशा करना पुनः शुरू कर देते हैं, क्या आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है ?
ऐसा क्यों होता है ?


नशा का मनोविज्ञान :

प्राय: छोटे स्तर के नशे जैसे सिगरेट, तम्बाकू , गुटखा आदि कि शुरुआत दूसरों को देखकर खुद अनुभव करने कि जिज्ञाषा से शुरू होती है, या अपने समूह के अन्य साथियों के निस्वार्थ प्रोत्साहन भी इसकी मुख्य वजह बनती है, ये सामग्री आसानी से कम दाम में उपलब्ध होती है इसलिए कम आयुवर्ग के युवाओं द्वारा आसानी से अपना ली जाती है| ज्‍यादा तर युवा सिगरेट शौक में आकर पीना शुरू करते हैं। मौज-मस्‍ती के लिये, फिर आगे चलकर वही मौज-मस्‍ती लत बन जाती है। कई लोग सिगरेट अन्‍य लोगों से प्रेरित होकर पीना शुरू करते हैं और तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके मन में गलत फहमी होती है कि सिगरेट स्‍मोकिंग से टेंशन कम होता है। जब यह आदत बन जाती है तब इसके केमिकल एक उन्माद या एक सुकून वाला अनुभव देते हैं और उपयोग करने वालों को लगता है कि इससे उन्हें ताकत मिल रही है, उनका दिमाग शांत होता है इत्यादि| यह सिर्फ एक आदत है ऐसा नहीं है कि इसके बिना शांति, सुकून, या ताकत नहीं मिल सकती है|


सिगरेट खरीदते वक्‍त खुद से ये सवाल करें
1.
यदि आप छात्र हैं तो खुद से पूछें- क्‍या मैं अपने माता-पिता की कमाई से मौत खरीद रहा हूं?
2.
यदि आप नौकरी करते हैं, बेचलर हैं- क्‍या मैं इसी के लिये कमा रहा हूं?
3.
यदि आप एक पति हैं- यदि मैं जल्‍दी मर गया, तो क्‍या मेरी पत्‍नी मेरे बगैर रह सकेगी?

4. यदि आप पिता हैं- तो सवाल करें, इस सिगरेट के बदले मैं अपने बच्‍चों के लिये क्‍या खरीद सकता हूं?

उपयोगी सुझाव

पैकेट ना खरीदें

यदि आप सिगरेट छोड़ने जा रहे हैं, तो सबसे पहले पूरा पैकेट खरीदना बंद कर दें। जाहिर सी बात है, बाहर निकलते ही आपका मन एक सिगरेट पीने का होगा।

जेब में चिल्‍लर मत रखें

यदि आपकी जेब में चिल्‍लर यानी खुले पैसे हैं, तो आप तुरंत दुकान पर जाकर सिगरेट खरीद लेंगे। लिहाजा यदि आप कुछ दिनों तक अपनी जेब में 100 या 500 के नोट रखेंगे, तो 7 रुपए की सिगरेट खरीदने से पहले दस बार सोचेंगे।
आने जाने के मार्ग व टहरने कि जगह बदलें
ज्यादातर चेन स्मोकर नियत दुकान से ही सिगरेट खरीदते हैं, व उनके स्मोकिंग की फिक्स जगह भी होती है, ऐसे दुकान या ऐसी जगह से परहेज करें जहा आप नियमित स्मोकिंग करने जाते हों|
दृढ संकल्प लें
प्रत्येक कार्य के लिए एक संकल्प कि जरुरत होती है, स्मोकिंग छोड़ने के लिए भी के लिए भी संकल्प लेना चाहिए,  यदि आप वाकई में सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो कोई भी मन्‍नत मांगें और ईश्‍वर के सामने संकल्‍प लें, कि आपकी मन्‍नत पूरी होने तक आप सिगरेट नहीं पीयेंगे। मन्‍नत ऐसी होनी चाहिये, जो आपके जीवन में सबसे महत्‍वपूर्ण है। तब आप खुद अपने जीवन में बड़ा फर्क देखेंगे। और मन्‍नत पूरी होने के बाद भी आपको सिगरेट पीने की इच्‍छा नहीं होगी।

होमियोपैथिक परामर्श



होमियोपैथिक चिकित्सा में नशे के दुष्परिणाम व नशे की लत छोड़ने हेतु कई औषधीयाँ उपलब्ध है |  कई बार कुछ व्यक्तियों को नशा छोड़ देने पर सर दर्द, भूख ना लगना, चिडचिडाहट इत्यादि होने लगता है, इन लक्षणों का इलाज करने पर उनका नशा करना भी बंद हो जाता है |
होमियोपैथी पद्धति व्यक्ति के लक्षणों पर  आधारित है, लक्षणों के आधार पर उपयुक्त दवा देने से नशे कि लत भी समाप्त हो जाती है, एवं स्मोकिंग करने की इच्छा भी समाप्त होती है | कुछ औषधि के नाम बताये जा रहे हैं जिन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श उपरांत सेवन कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है |
Sulphur, Phosphorus, Selenium, Tabacum, Quericus, Daphne indica,


यह लेख आपको कैसा लगा अपने विचार जरुर बताएं |
ईमेल click here

No comments: