Showing posts with label EXAM ANXIETY. Show all posts
Showing posts with label EXAM ANXIETY. Show all posts

Thursday, 27 September 2018

 Dr. Alka Ramsinghi

   As A Girl
“How Should Be Safe During travel By  Strange people“



 जीवनएकयात्राहै,ऐसेहीहमभीअनेकयात्राएँकरतेहैं,जोबहुत हीमजेदारहोताहैलेकिनतबतक, जबतकयात्रासुरक्षितहो।
 किसीभीआकस्मिकदुर्घटनायाअवांछितपरेशानीसेयात्रामुसीबतबनजातीहै, विशेषतःमहिलाओंयालड़कियोंकेलिये।
महिलाओंयालड़कियोंकोट्रेनऔरबसमेंयाराहचलतेभीअसमाजिकतत्वों,संदिग्धअजनबियोंऔरउनकीअश्लीलटिप्पणियोंऔरछेड़छाड़जैसेदुर्व्यवहारझेलनेपड़तेहैं।
इससेनिपटनाहरमहिलाकोआनाआवश्यकहै,क्योंकिअपनीसुरक्षास्वयंकीजिम्मेदारीहै। 

   निम्नकुछसावधानियांरखकरयात्रासुकूनभरीऔरसुरक्षितबनाईजासकतीहै।

1.यात्राकेदौरानसहयात्रियोंकेसाथबातव्यवहारउचितहैपरंतुअपनीगोपनीयताकेसाथमतलबअपनीनिजीजानकारियां,पहचान,औरगंतव्यस्थानकीजानकारीकिसीसेभीनबाँटे।
2.अपनाकीमतीऔरआवश्यकसामानजैसेटिकट,पैसेऔरअपनेपहचानपत्रकिसीपहुँचमेंरखेजानेवालेपर्सयापॉकेटमेंरखेंजिससेनिकालनेमेंसुविधाहो।
3.अपनेआवश्यकcontactno’s,अथवाemergencyno’sकोडायरीयामोबाइलमेंspeeddialमेंरखें, ताकिशीघ्रतासेमिलजाये।
4.संदिग्धव्यक्तियोंसेसतर्करहेंऔरसहयात्रियोंऔररेलयाबसप्रशासनकोअवगतकराएं।
5.किसीभीप्रकारकाभयहोनेपरhelplineno1091या112परcallकरकेमददलेसकतेहैंइसलियेयहno, यादरखें।
6.आवश्यकहोनेपरप्रशासनिकसहायतासेअपनीseatयाbirthबदलवानेकाप्रयासकरें
7.यदिआपअकेलेयात्राकररहेहैंतोअपनेहावभावसेडरयाअविश्वासनझलकनेदेंताकिकोईउसकादुरुपयोगनकरसके।
8.अजनबियोंसेअधिकघनिष्टबातव्यवहारयाखानेपीनेकाआदानप्रदानऔरउपयोगनकरें।
9.अपनीयात्राकेदौरानपूरीतरहसचेतरहें,गहरीनींदयासोनेकीस्थितिसेबचेंयासतर्कतासेसोयें।
10.यात्राकेदौरानसुरक्षाऔरसहूलियतआपकानागरिकअधिकारहैबससचेतहोकरआपअपनीयात्राकाआनंदलेसकतेहैं।
           "सफर को suffer ना करें,सावधान और सतर्क रहें।"
writer -Dr. Alka Ramsinghani





Wednesday, 28 March 2018

Exam Marks : Real Parameter for a Perfect Future?

 Author: Ishwarya J

"Freedom" for students for sure has terms and conditions - the top most being their "Marks".
Be it the most irrelevant topic to academics, but you will still find the amazing skills of parents in trying to make space to talk about your "Marks".

It's definitely right from their perspective because of the conventional thought that marks play a lead role for a perfect future and this strong misconception is unknowingly pushing the students into a world of competition where they are prevented from experiencing the "Real Future".

This seems casual but a deeper insight to this has lot more to deal with because  students are accustomed to think in the terms of marks only and are pressurized that marks are to be the only objectives that they should be having and rest should be thought of only after they have  scored more than the “respectable marks”.
It isn't the parents or the students who have to be blamed but, the educational system.
I totally agree, that sounds quite common but I don’t see any change in any of the courses even after realizing this.
Where in India are we relying on practical knowledge? 
We allot lab sessions in various courses just for the sake of fake picturisation of “practicality”. We are not bothered about having practical sessions until high school but the struggle that your parents and teachers take for you to secure highly well off marks starts from your kindergarten itself.
That's so ridiculous to even think of! 

I don’t say that marks are not of any importance but they definitely aren't future deciding factors!
It's so absurd that until intermediate you’re asked to focus on ranks, marks etc. and not to think of any other co-curricular or extracurricular activities and then when you’re into some under graduation course and looking for a job, you’re judged based on your extra activities apart from your academics.

Thursday, 15 March 2018

पढ़ा हुआ लम्बे समय तक कैसे याद रखें

स्कूल में पढने वाले छात्र यह शिकायत करते हैं कि वे जो पढ़ते है अक्सर जल्दी भूल जाते हैं, पूरा ठीक से दुबारा याद नहीं आता है, इस वजह से वो परीक्षा में बेहतर नहीं लिख पाते हैं | क्लिनिक में पेरेंट्स भी कहते है डॉ. साहब दिमाग तेज़ करने कि कोई दवा हो तो दे दीजिये ताकि इसे exam में सब कुछ याद रहे, हालाँकि सभी मामलों में दवा कि जरुरत नहीं होती है, हम अक्सर देखते हैं कि कई दवा निर्माता कम्पनियाँ इस भ्रम का फायदा उठाकर विज्ञापन देते है और स्कूल की परीक्षा के  समय उनके उत्पाद की खपत बढ़ जाती है, पर नतीजा कुछ ख़ास नहीं निकलता है|


 ऐसे क्या तरीके हैं जिसे पढ़े हुए मैटर को लम्बे समय तक हमेशा के लिए याद रखा जा सके | जी यह बिलकुल संभव है, सिर्फ अपने पढने के तौर तरीकों में व्यस्व्स्थित और तकनिकी बदलाव लाना है |

1.       अपनी सभी इन्द्रियों का इस्तेमाल करें –
यह प्राक्रतिक क्रियाकलाप है कि हम नई चीजों को जानने व परखने के लिए अपनी सभी इन्द्रियों का प्रयोग करते है, जैसे देखना, सुनना, स्पर्श करना, अनुभव करके देखना, स्वाद लेना इत्यादि| पर ज्यादातर छात्र पढ़ते समय कुछ ही इन्द्रियों का उपयोग करते हैं जैसे रटना, लिखना | पर हमें सभी इन्द्रियों का उपयोग करना चाहिए जैसे-
-     पहले आप जिसे पढ़ते हैं उसे समझें, फिर उसका एक इमेज या वीडियो अपने दिमाग में बनाये और पढ़ी हुई सारे तथ्य उसमे शामिल करें,
-    पढ़े हुए पाठ को किसी कहानी, घटना या किसी उदहारण से जोड़ कर देंखे
-    अपने प्रश्नों के उत्तर बार बार लिख कर देखें एवं प्रत्येक बार अलग तरीके से लिखने कि कोशिश करें |

Monday, 12 March 2018

परीक्षा में कम मार्क्स . . . पेरेंट्स का सामना कैसे करें !!

स्कूल की परीक्षाए होने वाली है, छात्रो के मन में बेहतर परिणाम लाने का
दवाब रहता है, ऐसे में कही कम मार्क्स आये तो ये बात छात्रों को विचलित
कर देती है कि वे पेरेंट्स को कैसे बताएं . .

सभी छात्र एवं उनके अभिभावक चाहते हैं कि परीक्षा का रिजल्ट उनके मन
मुताबिक ही आये पर सब कुछ हमारे योजना के अनुसार नहीं होता है, परीक्षा
का परिणाम छात्रों के व्यावहारिक कुशलता, व्यक्तित्व एवं बौद्धिक कुशलता
पर काफी हद तक निर्भर करता है | पेरेंट्स बच्चों के शिक्षा में अपना समय,
पैसा एवं अपने सपने लगाते हैं; ऐसे में यदि उनके उम्मीद के मुताबिक
परीक्षा परिणाम नहीं आये तो उनका गुस्सा करना स्वाभाविक है, पर इस स्थिति
में बच्चों की स्थिति असहज हो जाती है कि वे पेरेंट्स को अपने कम मार्क्स
कैसे बताये; उनका सामना कैसे करें, कुछ छात्र लज्जित महसूस करते है एवं
अवसादग्रस्त हो जाते हैं, वहीँ कुछ छात्र इसी दवाब की वजह से अनुचित
कदम तक उठा लेते हैं |

ऐसे स्थिति के लिए कुछ सलाह दे रहें है जो काफी कारगर है –

1. अपने मार्क्स पेरेंट्स को अवश्य बताएं :

- यदि परीक्षा में आप बेहतर नहीं कर पायें है तो यह बात पेरेंट्स को
रिजल्ट आने से पूर्व ही बता दें, इससे वे कुछ गुस्सा हो सकते हैं पर
रिजल्ट आने पर पेरेंट्स असहज नहीं होंगे |

- रिजल्ट आने पर पेरेंट्स के पास पूर्ण आत्मविश्वास एवं दृढ निशचय के साथ
जाएँ एवं अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने निशचय एवं संकल्प के बारें में
बताएं कि आप अगली बार अवश्य ही इससे बेहतर करेंगें |

- यदि बताने में आपको घबराहट हो रही हो तो अपनी सभी बातें एक कागज पर लिख
डालें जो अपने पेरेंट्स से कहना चाहते हैं, इस प्रकार लिख लेने से आपका
तनाव कम हो जायेगा व आत्मविश्वास आएगा, फिर पेरेंट्स के पास जाकर अपनी
बात कहें , फिर भी घबराहट होने पर लिखा हुआ कागज दे दें |


2. पेरेंट्स की बात बिना तर्क दिए सुनें:

- उनके उम्मीद पर आपके खरा ना उतरने पर उनका गुस्सा होना एवं आपको
समझाना या डाँटना स्वाभाविक है ;इसलिए उनकी बातों को सुने; उन्हें बीच
में ना टोकें और ना ही कोई स्पष्टीकरण दें; आपका ऐसा करना उन्हें और
क्रोधित कर सकता है|

- अपनी गलतियों एवं कम मार्क्स के लिए बहाने एवं झूठे कारण न बनाएं, यह
स्वयं के साथ भी धोखा है | अपनी गलतियों व कमजोरी को स्वीकार करें |

- सादगी पूर्ण तरीके से अपनी कमजोरियों एवं जरूरतों को बताएं, आपके
पेरेंट्स अवश्य ही कोई समाधान निकाल लेंगें |



3. पेरेंट्स से संवाद बनाये रखें :

- कई छात्र पेरेंट्स से डांट मिलने के बाद उनसे बात करना कम कर देते
हैं; यह गलत है; पेरेंट्स का डांटना आपके प्रति स्नेह एवं आपके भविष्य के
प्रति चिंता है, वे आपको बेहतर होता हुआ देखना चाहते हैं; उसे सहज भाव से
स्वीकार करें |

- अपनी भावनाएं, कमजोरी, परेशानी, आवश्यकतायें पेरेंट्स से अवश्य शेयर
करें क्योंकि पूरी दुनिया में सिर्फ आपके पेरेंट्स ही वे व्यक्ति हैं जो
आपके लिए सब कुछ कर सकते हैं; एवं आपको चिंतामुक्त कर देंगे |



4. सुधार हेतु योजना बनायें:

- अपनी गलतियों को सुधारने एवं कमजोरियों को दूर करने हेतु अपनी योजनायें
बनाये एवं पेरेंट्स को बताएं |

- अपने टीचर, पेरेंट्स से भी सलाह लें कि आपकी स्थिति में सुधार कैसे आ
सकते हैं, दी गई सलाह पर अमल करें |

- यह सबसे उपयुक्त निर्णय है कि आप कड़ी मेहनत करने का निर्णय लें एवं
पेरेंट्स को इससे अवगत कराएँ |

- पेरेंट्स जो भी आप पर नए नियम या पाबन्दी लगायें उसे स्वीकार कर लें ,
ये आपके बेहतरी के लिए ही होंगे. कुछ अजीब नियम भी हो सकते हैं जैसे-
स्मार्ट फोन उपयोग न करना, टेलीविजन कम देखना, घुमने का समय कम करना
आदि, आप चाहें तो खुद भी ऐसे निर्णय लेकर पेरेंट्स को बता सकते हैं,
स्वयं से लिया गया निर्णय आपको बेहतर करने हेतु प्रेरित करेगा|



5. आगे की सोचें :
- जो बीत गया उसे आप बदल नहीं सकते हैं, परन्तु वर्तमान में आप आगे के
लिए समुचित तरीके से प्रयास करके भविष्य जरुर संवार सकते हैं | सबको
सम्हालने का मौका मिलता है ; आपको भी मिला है |

- अपने लक्ष्य निर्धारित करिए, पेरेंट्स की भावनाएं आपसे जुडी है, उनसे
परस्पर सलाह लेकर उपयुक्त लक्ष्य एवं योजनायें बनाइये|

अपनी समस्याएं, कमजोरी, आवश्यकतायें, परीक्षा परिणाम आदि को कभी नहीं
छुपायें, यह आदत आपको चिंतित एवं अवसादग्रस्त ही करेगा; जबकि अपनी बात
जाहिर कर देने से आप चिंतामुक्त हो जायेंगे, समाधान पाएंगे एवं खुश
रहेंगें| आपके करियर की नीव सिर्फ एक परीक्षा के परिणाम पर नहीं टिकी
है, आगे और भी मौके मिलेंगे, अपना आत्मविश्वास व पेरेंट्स के प्रति स्नेह
बनाये रखें|


पेरेंट्स ध्यान दें :

- अपने बच्चों पर परीक्षा परिणाम का अनावश्यक दवाब न बनायें बल्कि उन्हें
बेहतर करने मात्र को प्रोत्साहित करें |

- बच्चों की कमजोरी एवं आवश्यकताओं को परखें एवं उचित निर्णय लें |

- परीक्षा में कम मार्क्स आने पर बच्चों को अवश्य समझाएं, पर उनके कोमल
भावनाओं का भी ध्यान रखे, उनकी बौद्धिक कुशलता एवं योग्तानुसार उन्हें
सलाह दें |


- डा. भूपेंद्र गुप्ता
ईमेल- dr.bhupendragupta@gmail.com
We care Team