✍ श्रावणी
आज कल की
इस यातायात भरी जीवन प्रणाली में मनुष्य को अगर अच्छा स्वास्थ्य पाना हो तो उसे व्यायाम
के अलावा कुछ पर्याय नहीं l मराठी
में एक कहावत है, लवकर निजेलवकर उठे त्यास
दीर्घायुष्यभ़ेंटें” मनुष्य को सुबह जल्दी उठना
चाहिए l पचास तक की आयु में हर रोज सात घंटे
औ रपचास के बाद छह घंटे नींद पर्याप्त होती हैl अगर
नींद अच्छी तरह से पूरी हो गई तो पूरा दिन तन और मन स्वस्थ रहता हैl
बच्चे
से लेकर जेष्ठ व्यक्ति तक हर एक को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की सख्त जरूरत
हैl नियमित रूप से व्यायाम,योग, प्राणायाम
आदि करने से तन और मन दोनों चुस्त रहते हैंl सुबह
उठकर कम से कम एक घंटा और शाम को एक घंटा चलना जरूरी हैl आज कल की व्यस्त जीवनप्रणाली में
कितने
लोगों को यह एहसास होता है? कितने लोग सुबह का उगता सुरज देख पाते हैं? देर-रात तक जागना और सुबह लेट उठना यही आजकल के बच्चे और युवाओं
की आदत सी हो चूकी हैl
निरोगी रहने के लिए व्यायाम
सिर्फ जरूरी ही नहीं बल्कि अत्यावश्यक हैl पर
यह सच ज्यादातर लोगों को पता तक नहीं हैl हमारे
देश में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो व्यायाम का महत्व जानते हो lचालीस-पचास
की आयु तक अगर अच्छा शरीर स्वास्थ्य हो, तो
व्यायाम की ओर कोई नहीं देखता l अगर
स्वास्थ्य में कोई बिघाड आ गया हो तो,या
फिर डॉक्टर के कहने के बाद ही हम इसके ऊपर थोड़ा बहुत ध्यान देने लगते हैंl
बाद
में सुबह या शाम को चलना,योग करना, प्राणायाम करना यह सब करने में लग जाते हैंl प्यास लगने के बाद ही कुंआ खोदने निकलने वाली यह बात
हैl
हम यह नहीं जानते की, व्यायाम न करने से हमारा शरीर कमजोर हो जाता हैl हमारी सहन शक्ति कम रहती हैl हमारा दिल, हमारी हड्डीयां, हमारे जॉयन्ट्स दुर्बल रहते हैंl शरीर में चरबी बढने लगती हैंl शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा बढने के कारण मधुमेह जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है
हमारे यहाँ स्कूल में योग, कसरतें, जोर-बैठक आदि व्यायाम प्रकार सिखाए जाते हैंl लेकिन स्कूल समाप्त होने के बाद हम उन्हें जारी रखने के बजाय छोड़ देते हैंl हम आलस के कारण व्यायाम की ओर ध्याननहीं देते हैंl पर वाकई यह सच है ,कि बचपन से ही हमें व्यायाम से लगाव होना चाहिएl बचपन में हमारा शरीर बड़ा लचिला होता है lहम कोई भी व्यायाम प्रकार या योगासन आसानी से कर सकते हैं lस्कूल के बाद भी हमें व्यायाम जारी रखना चाहिए l
कुछ लोग तो थोड़ा बहुत चलने-फिरने को ही व्यायाम समझ बैठते हैंl कुछ लोग ऐसा भी सोचते हैं,की दिनभर हम कुछ न कुछ घर का काम करते ही रहते हैं तो फिर हमें अलग व्यायाम की क्या जरूरत है?
लेकिन वह लोग यह नहीं जानते हैं कि घर का काम व्यायाम नहीं होता हैl
जेष्ठ व्यक्ति के लिए तो चलना एक उत्तम व्यायाम हैl लेकिन बच्चे तथा युवाओं के लिए इतना पर्याप्त नहीं है l उन्हें इससे भी अलग और जादा व्यायाम करके तन और शक्ति कमाने की जरूरत है l जल्दी-जल्दी चलने का अच्छा व्यायाम हो सकता हैl यह चलना भी ज्यादा से ज्यादा पाँच-छह किलोमीटर होना चाहिए lएक या दो कि.मी .ज्यादा मायने नहीं रखता lया फिर सुबह और शाम को एक-एक घँटा चलने की जरूरत हैl ऐसे व्यायाम से शरीर रोग मुक्त बनता हैl इस प्रकार के व्यायाम के साथ दौड़ना, तैरना, सायकिलचलाना, नृत्यकरना, सूर्यनमस्कार ऐसे कई व्यायाम प्रकार होते है जिन्हें नियमित रूप में करने से शरीर रोग मुक्त रहता हैl एक घ़ँटे में पंद्रह या बीस किलोमीटर की गती से सायकील चलाने से बहुत लाभ होता है lदिल का तथा शरीर में रक्ताभिसरण़ का कार्य ठीक तरह से चलता हैl
दिल के एवं हर्नीया से पीड़ित व्यक्तिको cycling नहीं करना चाहिएl
तैरना सभी प्रकार के व्यक्तियों के लिए एक अच्छा व्यायाम हैl इससे पूरे शरीर को व्यायाम मिलता हैl तैरने से सभी अवयव को समान तरीके का व्यायाम तथा आराम मिलता हैl
सूर्य नमस्कार: यह व्यायाम प्रकार तो कोई भी अपने आप घ रमें ही कर सकता हैl इसके लिए किसी भी प्रका र के उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती l इस से शरीर का बढ़ता हैl मात्र इसे किसी जानका रव्यक्ति से सीखकर पूरा अभ्यास करना चाहिएl शुरू में दो या तीन से लेकर धीरे-धीरे बढ़ाने चाहिए l ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम में मैदानी क्रीड़ाप्रकार ,नृत्य जैसे की zumba dance, दौड़ना, ऊठक-बैठक, weight lifting यह सब व्यायाम प्रकार अदल-बदलकर करने से ताकत बढ़ती हैl
कई लोग समय की सबब देकर व्यायाम की ओर दूर्लक्ष करते हैंl काम तो सभी करते हैंl सभी अपने-अपने जीवन में व्यस्त रहते हैं,लेकिन तंदुरुस्त रहने के लिए हर एक को व्यायाम अत्यावश्यक हैl हमें नियमित रुप सें व्यायाम करना चाहिए l तन, मन और पूरे लगाव के साथ अगर यह करोगे तो चाहत अपनी आप बढ़ेगीl इसमें नियमितता बहुत जरूरी होती हैl इससे आपके शरीर एवं मन का स्वास्थ्य बढ़ता है l आप के मानसिक तनाव कुछ हद तक कम होंगे, हड्डियाँ ताकतवर होंगी, joints का स्वास्थ्य सुधरेगा lबच्चों में एकाग्रता एवं अध्ययन के प्रति चाहत बढ़ेगीl उनकी immunity बढ़ेगीl सर्दी, खाँसी, फ्लू जैसे संसर्ग जनक रोगों का आपके ऊपर कोई भी असर नहीं होगाl उसी तरह cancer, diabetes, blood
pressure इन रोगों को आप दूर रखने में कामयाब होंगे l




No comments:
Post a Comment