सक्षम महिला सशक्त समाज
लेखिका - श्रावणी प्रभुदेसाई
भारतीय संस्कृति का असली गहना है भारतीय नारी
प्राचीन काल से हमारी इस
संस्कृतीने स्त्रियों को “यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते रमन्ते तत्र देवा:” कहकर बहुत बडा सम्मान
दिया है l धार्मिक और वैदिक
कार्य में भी उसका पुरा सहयोग रहता था l
उसी नारी जाती को आज अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है l
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” यह नारे सुनने में अच्छे
लगते हैं लेकिन क्या सचमुच आज बेटियॉं सुरक्षित हैं? पहली बात बढती भ्रूण हत्याएँ...बच्चे का लिंग परिक्षण करके अगर लडकी हो तो उसे पेट में ही
मरवाते हैंl उसे जनम लेने से पहले
ही मार दिया जाता हैl दूसरी बात तो ये है कि आज भी कई जगह लड़का और लड़की में भेद करने वाले लोग हैंl लड़की को बचपन से ही नीचा
दिखाते हैंl उसे इस तरह से पाला जाता
है कि उसका कोई अस्तित्व ही नही है l
तीसरी बात है लड़की के सुरक्षा की…..आजकल लड़की की सुरक्षाकी समस्या जटिल होगई है , दिन बदिन बिगड़तीही जा रही
हैl वह अपने घर तक में
आसानीसे सांस नही ले सकतीl कई जगह उसे घरकी चार दीवारी में बंद कर के रखा जाता हैl आज भी उसे अबला बना कर एक
उपभोग्य वस्तु की हैसियतसे देखा जाता हैl




